श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग शहडोल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

शहडोल । श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग शहडोल में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता के लिए विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। शहडोल नर्सिंग कॉलेज पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम।

सर्वप्रथम बच्चों ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल में स्किट के माध्यम से मनो रोग समस्याओं से उत्पन्न बीमारियों के बारे में वहां पर सभी भर्ती मरीजों एवं उनके परेजनों को अवगत कराया, कैसे मनोरोग धीरे-धीरे मेंटल का रूप धारण कर लेता है इसकी सटीक जानकारी नर्सिंग के छात्रों और स्टाफ द्वारा मेडिकल कॉलेज में समस्त वार्डों में दी गई।

इसके पश्चात संस्था परिसर में एक कार्यशाला का आयोजन कर छात्रों एवं अध्यापकों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मेंटल मरीजों के बारे में जानकारी दी इसमें मुख्य रूप से शिक्षका अफसाना बेग़म ने अपने प्रेजेंटेशन के माध्यम मेन्टल हेल्थ के बारे मे बृहद जानकारी सभी छात्रों को प्रदान की.

छात्रों ने रंगोली, और पोस्टर के माध्यम से मानसिक बीमारी के बारे मे बताया।

इस सफल आयोजन के लिए संस्थान के उपाध्यक्ष महोदय श्री डॉक्टर जे. के उपाध्याय ने सभी संस्था मे कार्यरत स्टाफ को एवं छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की इस कार्यक्रम में मुख्य सहभागिता निभाई बीएससी नर्सिंग की स्टूडेंट्स,. नंदनी साहू, ज्योति पटेल, ने,!
