बिलासपुर नर्सिंग कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2021 का आयोजन

बिलासा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग, बिलासपुर के द्वारा 9 October को “विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2021” मनाया गया।

जिसका विषय “एक असमान दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य” था । इसका उद्देश्य समाज में असमानताओं पर ध्यान केंद्रित करना, जागरूकता बढ़ाना, शिक्षित करना और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियो को दूर करना था ।

दिन की शुरुआत वर्कशॉप से हुई, जिसमें शारीरिक, स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक संकट समेत मानसिक परेशानियों पर केंद्रित किया गया, उसके बाद शहरी क्षेत्र (गोंडपारा) में चार्ट प्रदर्शनी और स्किट का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी के लिए मानसिक स्वास्थ्य संसाधनों तक पहुंच में सुधार करना था।

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ .जे. के .उपाध्याय जी ने संस्थान के कैंपस के प्रशासनिक अधिकारी, प्राचार्या एवं संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ और सभी छात्र को सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएँ दी|
