श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में “स्वच्छ भारत, हरित भारत और मेक इन इंडिया मिशन” वेबिनार आयोजित..


श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर में 22 जनवरी को एक दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया।
इस विबेनार का विषय “स्वच्छ भारत, हरित भारत और मेक इन इंडिया मिशन के लिए प्लास्टिक कचरे से प्लास्टिक मिश्रित उत्पादों का पुनर्चक्रण” था। कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह, की देखरेख में इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वेबिनार आयोजित किया गया था।

Read More:-JEE Main 2022: जनवरी के अंत तक ऑनलाइन आवेदन भरने की विंडो हो सकती हैं ओपन..
अमृता विश्व विद्यापीठम कोयंबटूर के प्रोफेसर डॉ. शांतनु भौमिक द्वारा प्रस्तुत वेबिनार का फोकस प्लास्टिक कचरे को उपयोगी उत्पाद में पुनर्चक्रित करना और इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों में नई तकनीकों के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित था ।वेबिनार का मुख्य केंद्र सभी संभावित परिणामों का विश्लेषण करने पर रखा गया है – प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक का पुनर्चक्रण लैंडफिल स्थान और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और प्रदूषण में कटौती करने में मदद करता है।

Read More:-दिल्ली सरकार ट्रांसपोर्ट विभाग के शिविर में, जल्द ही शामिल करेंगी 1,500 इलेक्ट्रिक बसें..
इस वेबिनार में विभिन्न कॉलेजों के 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और नई चीजें सीखने के लिए अपनी रुचि दिखाई। वेबिनार का संचालन सहायक प्रो. सिविल इंजीनियरिंग गार्गी डंडा डे और सहायक प्रो. मेक. इंजीनियरिंग रूपेश खुंटे द्वारा किया जाता है।

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ .जे. के .उपाध्याय जी ने ,संस्थान के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह एवं संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ, सभी छात्र-छात्रों को सफल वेबिनार की शुभकामनाएं दी..
