“शक्ति जीवन है”, निर्बलता मृत्यु है” श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग शहडोल में व्यख्यान…

शहडोल|| युवा दिवस पर श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग शहडोल की ओर से बुधवार को छात्र –छात्राओं द्वारा कार्यक्रम का अयोजन किया गया . जिसमें वाद- विवाद प्रतियोगिता, लेखनी प्रतियोगिता. एवं छात्रों द्वारा उद्बोधन युवा दिवस पर दिया गया.



जिसमे युवा दिवस पर बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम के सभी छात्र – छात्राओं ने युवा दिवस पर हमारे जीवन में महत्व के बारे में बताते हुए स्वास्थ रहे और बीमारी को दूर भगाए इस विषय पर चर्चा की क्योंकि जब हम स्वस्थ रहेंगे तभी अपने जीवन के लक्ष्य को कठिन परिश्रम से प्राप्त कर सकेंगे साथ ही में संस्था के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीपक सिंह के द्वारा कैसे भारत एक युवा देश के रूप में विश्व में ख्याति प्राप्त कर रहा है स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर कैसे चलना है एवं विवेकानंद की जीवनी पर रोशनी डाली यह कार्यक्रम सभी के उपस्तिथि में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ .

READ MORE : श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ मंडला में मनाया गया युवा दिवस …

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ.जे.के. उपध्याय जी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनकी विचारधारा को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया और संस्थान के मुख्य प्रशसनिक अधिकारी,प्रचार्य व सभी स्टाफ और बच्चों को कार्यक्रम की शुभकामनाएँ दी|


