स्टूडेंट्स का खत्म हुआ इंतज़ार, सीबीएसई ने 2021 का रिवाइजड शेड्यूल किया जारी…


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE ने आधिकारिक वेबसाइट पर CTET 2021 परीक्षा के लिये नया शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिये पंजीयन करने वाले उम्मीनदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर संशोधित शेड्यूल देख सकते हैं
Read More:-बाथरूम और किचन की नल में फिट करें ये Geyser, मिनटों में मिलेगा गर्म पानी
बता दें की 16 और 17 दिसंबर की जो परीक्षाएं होनी थी, उसे स्थगित कर दिया गया था और अब दोनों परीक्षाएं इसी माह में होने जा रही है। 16 दिसंबर की परीक्षा 17 जनवरी और 17 दिसंबर की परीक्षा 21 जनवरी, 2022 को होने जा रही है। वहीं इसमें यह भी परिवर्तन किया गया है कि 17 जनवरी की परीक्षा केवल सिंगल शिफ्ट में होगी जोकि सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। 21 जनवरी की परीक्षा दो शिफ्टों सुबह की शिफ्ट 9.30 बजे से 12 बजे तक तथा दोपहर में 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
Read More:-मध्य प्रदेश में 24 घंटो में हुआ कोरोना बेक़ाबू …
सीबीएसई ने 2021 स्थगित परीक्षाओं के बाद री-शेड्यूल की गई दोनों परीक्षाओं के एडमिट कार्ड भी दोबारा जारी किए हैं। उम्मीदवार सीटीईटी की आफिशियल वेबसाइट पर इसे दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि पिछले साल दिसंबर महीने में तकनीकी परेशानी के चलते सीबीएसई ने परीक्षा को स्थगित कर दिया था। वहीं ऐसा पहली बार है जब सीटीईटी परीक्षा का आयोजन आनलाइन मोड में किया जा रहा है।

