CSIR UGC NET 2021: यूजीसी नेट जून परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द जारी…


देश में हर साल होने वाली इस बड़ी परीक्षा वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) 2021 के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी हो सकते हैं। रिपोर्टों के मुताबित इसके प्रवेश पत्र इसी हफ्ते 29 जनवरी, 2022 को जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा शहर सूचना पर्ची को आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं,साथ ही उम्मीदवार नए अपडेट जानने के लिए वेबसाइट को देखते रहें।
Read More:-मौसम अलर्ट : सर्द हवाओं से गिरा पारा, बढ़ेगी ठंड…
बता दें की देश के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), लेक्चररशिप की योग्यता को निर्धारित करने के लिए इस परीक्षा का आयोजन होता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड के तहत इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
उम्मीदवारों के लिए पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान जैसे विषयों के लिए सीएसआईआर नेट 2021 जून परीक्षा की शहर सूचना पर्चियां जारी कर दी गई हैं। जिस उम्मीदवार ने आवेदन पंजीयन कराया था वो अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के तहत परीक्षा शहर सूचना पर्ची को डाउनलोज कर सकते हैं। उम्मीदवारों की परीक्षा 17 फरवरी, 2022 को समाप्त होगी।
Read More:-भारतीय रेलवे :यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब पोस्ट ऑफिस से बुक करवा सकेंगे टिकट..
परीक्षा तिथियां –
एनटीए द्वारा संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2021 की कुछ विषयों की परीक्षा 29 जनवरी, 5 फरवरी और 6 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी।

