Tue. May 24th, 2022

मौसम अलर्ट : सर्द हवाओं से गिरा पारा, बढ़ेगी ठंड…

join WhatsApp group


छत्तीसगढ़ में फिर पारा लुढ़कने के साथ ठंड बढ़ने लगी है, मौसम हुआ ठंडा, इस ठंड की वजह उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं बताया जा रहा है। दरअसल इन दिनों उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाएं आनी शुरू हो गई है। और इसी वजह से ठंड में बढ़ोतरी भी हुई है। बता दें की मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। प्रदेश में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण से सोमवार सुबह से राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में मौसम हुआ ठंडा। हालांकि मौसम शुष्क रहा और धूप भी निकली।



Read More:-भारतीय रेलवे :यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब पोस्ट ऑफिस से बुक करवा सकेंगे टिकट..

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के कहा कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाएं आ रही है। इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 28 जनवरी तक चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे होते हुए 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही रायपुर का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।लिहाज़ा सबसे कम न्यूनतम तापमान छत्‍तीसगढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read More:-जानिए राष्ट्रीय बालिका दिवस कब और क्यों मनाया जाता है…

इस साल की ठंड ने गर्म कपड़ो के कारोबारियों को ख़ुश कर दिया हैं उनका कहना है कि पिछले साल की तुलना में कारोबार में काफी तेजी रही, ठंड अच्छी पड़ने के कारण गर्म कपड़ों का कारोबार भी काफी अच्छा रहा।

 

You may have missed

Subscribe To Our Newsletter

[mc4wp_form id="69"]